Bible 2 India Mobile
[VER] : [HINDI]     [PL]  [PB] 
 <<  The Song of Songs 7 >> 

1हे कुलीन की पुत्री, तेरे पाँव जूतियों में क्‍या ही सुन्‍दर हैं! तेरी जाँघों की गोलाई ऐसे गहनों के समान है, जिसको किसी निपुण कारीगर ने रचा हो।

2तेरी नाभि गोल कटोरा है, जो मसाला मिले हुए दाखमधु से पूर्ण हो तेरा पेट गेहूँ के ढेर के समान है जिसके चरों ओर सोसन फूल हों।

3तेरी दोनों छातियाँ मृगनी के दो जुड़वे बच्‍चों के समान हैं।

4तेरा गला हाथीदाँत का गुम्‍मट है। तेरी आँखें हेशबोन के उन कुन्‍डों के समान हैं, जो बत्रब्‍बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन के गुम्‍मट के तुल्‍य है, जिसका मुख दमिश्‍क की ओर है।

5तेरा सिर तुझ पर कर्मेल के समान शोभायमान है, और तेरे सर के लटें बैंगनी रंग के वस्‍त्र के तुल्‍य है; राजा उन लटाओं में बँधुआ हो गया है।

6हे प्रिय और मनभावनी कुमारी, तू कैसी सुन्‍दर और कैसी मनोहर है!

7तेरा डील डौल खजूर के समान शानदार है और तेरी छातियाँ अंगूर के गुच्‍छों के समान हैं।।

8मैं ने कहा, “मैं इस खजूर पर चढ़कर उसकी डालियों को पकडूँगा।” तेरी छातियाँ अंगूर के गुच्‍छे हो, और तेरी श्‍वास का सुगन्‍ध सेबों के समान हो,

9और तेरे चुम्‍बन उत्तम दाखमधु के समान हैं जो सरलता से ओठों पर से धीरे धीरे बह जाती है।

10मैं अपनी प्रेमी की हूँ। और उसकी लालसा मेरी ओर नित बनी रहती है।(भजन 45: 11)

11हे मेरे प्रेमी, आ, हम खेतों में निकल जाएँ और गाँवों में रहें;

12फिर सबेरे उठकर दाख की बारियों में चलें, और देखें कि दाखलता में कलियें लगी हैं कि नहीं, कि दाख के फूल खिले हैं या नहीं, और अनार फूले हैं वा नहीं वहाँ मैं तुझ को अपना प्रेम दिखाऊँगी।

13दोदाफलों से सुगन्‍ध आ रही है, और हमारे द्वारों पर सब भाँती के उत्तम फल हैं, नये और पुराने भी, जो, हे मेरे प्रेमी, मैं ने तेरे लिये इकट्ठे कर रखे हैं।


  Share Facebook  |  Share Twitter

 <<  The Song of Songs 7 >> 


Bible2india.com
© 2010-2026
Help
Dual Panel

Laporan Masalah/Saran